हम जिंदगी में पता नही क्या क्या कर जाते ....अगर हमारे साथ ये न हुआ होता ...
अपनी प्रतिभा को जगजाहिर करने का मौका नही मिला ...वरना पता नही कितना नाम और यश प्राप्त करते ...
सही समय पर सही अवसर मिला होता ...तो सफलता की कितनी ही सीढियाँ चढ़ जाते ....
कई स्पष्टीकरण ....कई बहाने ....
अपने आलस्य और काहिली के चलते जो नही कर पाए ....उसे न्यायोचित ठहराने के लिए ...किसे बहलाना चाहते हैं हम ...किसकी आंखों में धूल झोंक रहे हैं ...दूसरो की ...या ख़ुद से नजरे मिलाने का साहस नही ...
जब जब भी जीवटता से भरे ऐसे इंसानों को....तमाम अक्षमता के बावजूद उनके किए गए प्रयासों को ....उनके हौसलों को देखते हैं ...ऐसी भावनाएं उमड़ आती है ....
ऐसे ही एक शख्स है " कमलेश पटेल " ......
कहना कुछ नही है ...बस यह विडियो देखिये ...और आप ही कहिये ....
कमलेश पटेल तुम्हे सलाम
सौजन्य ...." यू -ट्यूब "
*************************************************************************************