क्या आप जानते हैं ...अंग्रेज मासूम भारतीयों (पाकिस्तानी और बंगलादेशी भी गिन लीजिये ) पर पूरे 100 वर्षों तक निरंकुश शासन किस प्रकार कर पाए ...इस दौरान उनकी रणनीति क्या थी ...
भारत के इतने बड़े भू- भाग और जनता को गुलाम बनाये रखने के लिए अंग्रेजों ने एक ख़ास मूल मंत्र अपनाया था ...उनका मानना था ... " इनको भूखा रखो ...नंगा रखो ...बस इन्हे सम्मान दो ..." । उनकी शासन व्यवस्था को चलाने के लिए भेजे गए अफसरों को खास तौर पर इस रणनीति को अपनाने की ताकीद की जाती थी ....बाद के वर्षों में इसमे "फूट डालो राज्य करो" का मंत्र भी जुड़ गया था ...अब इतने लंबे अरसे तक गुलामी की बेड़ियों में जकडे रहे ....अंग्रेजों का नमक खाया ...तो कुछ न कुछ उनके गुणों (!!) का अवशेष तो हम भारतीयों में रहना स्वाभाविक ही है ...अब इसके पीछे किस वैज्ञानिक का कौन सा फार्मूला लगेगा ...ये बताने जितनी अपने शैक्षणिक योग्यता नही है ...ये आप स्वयं सोचें ...हो सके तो हमें भी बताएं ...
अंग्रेज चले गए ...अपनी अंग्रेजियत और निरंकुश शासन चलाने के ....निरीह जनता को वर्षों गुलाम बनाये रखने के अपने मूल मंत्र उपहार में हमें दे गए ...कालांतर में इनका उन्नयन होता गया और मंत्र जुड़ते गए ...कुछ मंत्रो की बानगी यहाँ है ....
बेशक घंटो बिजली कटौती करें दरें बढायें
कूलर एसी पर दाम घटाए
शिक्षा चिकित्सा गाँव गाँव उपलब्ध न हो
घर घर मोबाइल इन्टरनेट पहुंचाए
भले ही डीजल पेट्रोल के दाम बढायें
कारें मोटरसाईकिल सस्ती कराएँ
किसानों को देसी सस्ते बीज खाद पानी बिजली उपलब्ध ना हो
विदेशी कीटाणुनाशक बोरी भर सस्ती पहुंचाएं
कन्या भ्रूण हत्या पर रोक न लगा पायें
मिस इंडिया प्रतियोगिता जरुर कराएँ
आटा चीनी दाल राशन महंगा हो भले
सस्ती शराब जरुर उपलब्ध कराएँ
पंचायत नगरपालिका में अशिक्षित महिलाओं का प्रतिशत बढाये
प्रशिक्षित किरण बेदी को जबरन सेवानिवृति दिलाएं
भले लोकल बस मेट्रो के पास मंहगे कर दे
धार्मिक यात्रायें मुफ्त कराएँ
सैनिक रक्षा खर्चों में कटौती कर दे
सांसद विधायकों के भत्ते बढायें
पुलिस के लिए टूटी जिप्सी घटिया बाईक काफी हैं
जनता के नुमायिन्दों को लिमोजिन दिलवाएं
जनता की नब्ज दबाने को दिए हैं ये थोड़े से उपाय
कुछ अपना दिमाग दौडाएं
राजनैतिक दलों को और भी नए गुर सिखाएं
कुछ अपने भी विचार बताएं
आपके अनमोल विचारों और सुझावों का स्वागत और इंतज़ार है ....इनाम विनाम दिलाने जैसा हमारा आर्थिक स्तर नही है ...हम तो बस ये दुआ कर सकते हैं कि ....आपके उपायों और सुझावों पर राजनैतिक दलों की दृष्टि पड़ जाए ...शायद किसी दल के थिंक टैंक में आपका नाम जुड़ जाए...!!
**********************************************************************************
मंगलवार, 22 सितंबर 2009
बुधवार, 16 सितंबर 2009
बे - बहर ख्याल
ख्याल कुछ बे-बहर से
तन पिंजर मैं कैद सही
भीतर मन आजाद है
छितराए से हैं पंख बहुत
बेखौफ मगर परवाज़ है
सम्पादित। …
तन पिंजर मैं कैद सही
भीतर मन आजाद है
छितराए से हैं पंख बहुत
बेखौफ मगर परवाज़ है

थके रुके नही अब कदम कभी
राहें कितनी भी दुशवार हैं
शिकन न आए कोई माथे पर
संग मेरे जो हमराह है!
राहें कितनी भी दुशवार हैं
शिकन न आए कोई माथे पर
संग मेरे जो हमराह है!
***************************************
नजर चुरा कर गुजरा गली से
ये क्या अंदाज़-ए-मुलाकात है
'ख्याल-ए-ताल्लुक रहा हर पल
बेलफ्ज़ जिसकी फरियाद है
अंजाम -ए-आशिकी क्या होगी
ज़फा जिसकी आगाज़ है
करता बात मुहब्बत की है
तल्ख़ मगर अंदाज़ है ..!!
**************************************
ये क्या अंदाज़-ए-मुलाकात है
'ख्याल-ए-ताल्लुक रहा हर पल
बेलफ्ज़ जिसकी फरियाद है
अंजाम -ए-आशिकी क्या होगी
ज़फा जिसकी आगाज़ है
करता बात मुहब्बत की है
तल्ख़ मगर अंदाज़ है ..!!
**************************************
सम्पादित। …
शनिवार, 12 सितंबर 2009
हृदयपरिवर्तन
रामप्रसादजी की भव्य कोठी के शानदार विलायती दूब से सजे लॉन में गोलाकार छतरियां लगी हुई हैं , जहाँ बरसात के मौसम में हलकी फुहार के बीच अपने मित्रों अथवा पारिवारिक सदस्यों के साथ प्रकृति की खूबसूरती निहारते नजर आ जाते हैं। इन छतरियों के बीच बने गोलाकार एंगल के बीच तिनका तिनका जोड़ कर अपने आशियाने की जुगत में लगी चिडिया के शोर के बीच बिखरे तिनकों को देखकर बागवान पर चिल्ला उठे ...
" हटाओ इन घोंसलों को यहाँ से और प्लास्टिक कवर से इन एंगल को ढक दो ताकि फिर से ये घोंसला ना बना सके..."
मालिक की रौबदार आवाज पर गुलाबों की क्यारी में गुडाई करता बागवान दौड़ा चला आ रहा था कि मुख्य दरवाजे पर डाकिये की साइकिल की घंटी की आवाज से वापस पलट पड़ा। डाकिये के हाथ में कोई सरकारी रजिस्ट्री थी जिसे मालिक को सौंपते हुए वह चिडिया के घोंसले को हटाने का उपक्रम करने लगा। घोंसले में बैठे चिडिया के नन्हे मुन्ने चूजो की चुनचुनाहट से झल्लाते रामप्रसादजी ने लिफाफा खोला । पत्र का मजमून पढ़ते हुए माथे पर पसीने की बूंदे चमक उठीं। गहरी साँस लेते हुए वे अन्दर कमरे की और बढ़ते हुए बागवान को हिदायत देते गए ..." रामू जरा सावधानी से उतारना इस घोंसले को और उस बड़े पेड़ की ऊँची डाल पर सावधानी से रख देना ....या फिर ऐसा कर ... अभी रहने दे ... चिडिया के बच्चे कुछ बड़े हो जाए ..उड़ना सीख जाए ..फ़िर हटा देना ..."। सेठजी के बदलते स्वर से बागवान अचंभित हो सोचने लगा ...आख़िर इतनी सी देर में सेठजी का हृदयपरिवर्तन कैसे हो गया । तभी छतरी के पास रखी टेबल पर रखा मोबाइल फ़ोन घनघना उठा। रामू तेजी से मोबाइल उठाकर सेठजी को थामने अन्दर चला गया । कानो से मोबाइल को लगते सेठजी के माथे पर बल पड़े हुए थे ..." हाँ...बोलिए मेनेजर साहब ..अब कुछ नही किया जा सकता ...होटल की नवनिर्मित तीन मंजिलों को गिराने का लीगल नोटिस प्राप्त हो गया है। नगर निगम वाले आकर तोड़ फोड़ करे ...उससे अच्छा है कि हम ख़ुद उन मंजिलों का समान निकाल कर नीचे की मंजिलों पर स्थानांतरित कर दे ...नुकसान कम होगा । "
चिडिया के घोंसले और उसके नन्हे चूजो के प्रति अचानक जागी सेठजी की करुणा और उनके हृदयपरिवर्तन का राज रामू को अब समझ आ गया था।
........................................................................................................................................................

सदस्यता लें
संदेश (Atom)