मीरा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मीरा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 17 अक्टूबर 2009

अरज सुनो सरकार


( दिवाली मीरा की )


एक दिया धरा देहरी पर
एक धरा पीपल की छाँव

एक धरा तुलसी के बिरवे
जहाँ मोरे कान्हा का ठाँव

तन दीपक मन बाती बारी
सज सोलह सीण्गार

खड़ी चौखट पर पंथ निहारु
कब आओगे द्वार ...!!

अरज सुणो सरकार...!!




**************************************************************************************